Haryana: पानीपत फ्लाईओवर पर खड़े वाहन से टकराया कैंटर, चालक की मौके पर मौत
Edited By Siddharth Sharma

कैंटर टक्कर
Edited By Siddharth Sharma

कैंटर टक्कर
चंडीगढ़: हरियाणा में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कैंटर ने बिना इंडीगेटर दिए खड़े दूसरे कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों कंटेनर के परखच्चे उड़ गए वहीं एक चालक की दर्दनाक मौत भी हो गई। इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली जा रहा था कैंटर चालक
दरअसल ये घटना शुक्रवार सुबह तीन बजे की है जब एक कैंटर चालक सामान लेकर दिल्ली जा रहा था कि जैसे ही वह पानीपत से दिल्ली फ्लाईओवर पर मन्नत ढाबे पर पहुंचा तो वहां पर एक कंटेनर बिना इंडीगेटर के खड़ा था और वह उसे नहीं दिखा। जिसके बाद चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद दोनों कैंटर के परखच्चे उड़ गए और आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने कैंटर चालक को बड़ी मुश्किल से निकाला। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक तसलीम के पिता आलिम शाह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: