चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत से लूट की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल शहर के गोहाना चौक में बदमाशों ने बहुत शातिर तरीके से एक एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया और उसके बाद एटीएम उखाड़ कर ले गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
पहले की रेकी फिर 17.37 लाख रुपए की नकदी ले उड़े चोर
ये घटना पानीपत के गोहाना रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की हैं जहां पर रविवार की सुबह एक्सूवी कार में सवार बदमाशों ने पहले आस पास रेकी की और फिर एटीएम उखाड़ ले गए, जिसमें 17.37 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर लाल स्प्रे कर दिया था।
रस्सी और कार की मदद से खींचा एटीएम
एटीएम के नज़दीक स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फूटेज के मुताबिक चोर एक्सयूवी कार में आए थे। उन्होंने एटीएम को उखाड़ने के लिए रस्सी की मदद ली। चोरों ने पहले रस्सी का एक सिरा एटीएम से बांधा वहीं दूसरा सिरा कार में बांधा। दोनों को कस के बांधने के बाद उन्होंने कार से तीन चार बार झटके दिए, जिसके बाद एटीएम उखड़ कर बाहर आ गया और वे उसे ले गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
जैसे ही घटना की सूचना पुलिस महकमें को मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। वहां के थाना अध्यक्ष,एसपी, डीएसपी , सेक्टर-29 स्थित वारदात स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद एसपी ने पांच अलग-अलग टीम गठित कर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। हालांकि सोमवार की सुबह तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
(यह खबर News24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष शर्मा ने तैयार की है।)
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
5 hrs agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
6 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines