हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

HARIYANA: सोनीपत में सड़क पार कर रहे व्यक्ति व बच्चे को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

विज्ञापन
दर्दनाक मौत
चंडीगढ़: हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई स्थित एथनिक इंडिया के पास रोड पार कर रहे एक व्यक्ति व एक बच्चे को एक अज्ञात कार ने पीछे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एक सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमाट्म कराया जाएगा। संभावना है कि दोनों पिता-पुत्र थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब नंबर की थी कार

पुलिस ने जानकारी दी कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर कुछ चश्मदीदों से जानकारी एकत्रित की गई। इस दौरान जानकारी मिली कि कार पंजाब नंबर की थी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए लिया सोशल मीडीया का सहारा

स्थानीय लोगों ने जब शवों की पहचान करने से इनकार कर दिया तब पुलिस को सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि पहचान न होने की वजह से उनका पोस्टमा्टम देरी से कराया गया। पहचान जल्द करने के लिए पुलिस ने उनके फोटो सोशल मीडीया पर डाल दिया गया है।
थाना प्रभारी  ने बताया कि शवों की पहचान का प्रयास जारी है। और कार चालक के धरपकड़ के लिए घटना स्थल के आसपास रोडो पे लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटेज खंगाली जा रही है।
(ये खबर News 24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे हर्ष शर्मा ने लिखी है।)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola