राम मंदिर पहुंचा 'हर घर तिरंगा अभियान', निर्माण में जुटे श्रमिकों ने ऐसे मनाया जश्न, देखें तस्वीरें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

अयोध्याः आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। साथ ही देशभर में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) चलाया जा रहा है। सरकारी, गैर सरकारी और स्कूलों बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण प्रांगण में श्रमिकों और अधिकारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया। यहां मंदिर ट्रस्ट अधिकारियों और निर्माण में लगे श्रमिकों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तिरंगा फहराते हुए फोटो भी साझा किए गए, जिस पर पीएम मोदी ने भी सराहा।
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में तिरंगा फहराया गया। जहां तिरंगा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक ट्विटर हैंटल से एक ट्विट किया गया। इसमें निर्माणाधीन मंदिर के कई फोटो के साथ लिखा था, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के आह्वान पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अभियान में निर्माण प्रक्रिया में लगे श्रमिकों समेत न्यास के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया। #HarGharTiranga’
This is a very special gesture which has enriched the #HarGharTiranga movement. https://t.co/3Behvcntef
— Narendra Modi (@narendramodi) August 14, 2022
वहीं इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘यह एक बहुत ही खास संकेत है, जिसने #HarGharTiranga आंदोलन को समृद्ध किया है।’ दरअसल 13 अगस्त से पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, जो 15 अगस्त तक लगेगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को निर्माणाधीन राम मंदिर प्रांगण में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। श्रमिकों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर शिलाओं के साथ फोटो खिंचवाएं और साझा किए।
आपको बता दें कि नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में इसका भूमि पूजन किया। अधिकारियों के अनुसार, मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 1 जून को ‘शिला पूजन’ समारोह किया और अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ या मंदिर के गर्भगृह के निर्माण की आधारशिला रखी और पहला नक्काशीदार पत्थर रखा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: