Mini Stroke: यूपी के हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। यहां एक शक्स को एक सप्ताह में ही 100 बार मिनी स्ट्रोक आए, लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई। शख्स की उम्र 65 साल थी। दिक्कत काफी बढ़ जाने के बाद वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने इलाज करके उसकी जान बचा ली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि वह बहुत ज्यादा स्मोकिंग करता था, जिसकी वजह से उसकी नसें सिकुड़ गईं थीं। इस वजह से ठीक से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। वहीं 6 महीने से वह न तो ठीक से बोल पा रहा था और न ही समझ पा रहा था। साथ ही उसे बहुत कमजोरी महसूस हो रही थी। उसे काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन पता नहीं था कि ऐसा क्यों हो रहा है। इलाज के बाद अब वह पूरी तरह ठीक है और उसे कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
ये भी पढ़ें-बैंककर्मी को किडनैप कर पैसा ट्रांसफर करने का दबाव डाला, इनकार किया तो पीट-पीटकर मार डाला
दुनियाभर में बढ़ रहे केस
बता दें कि खराब जीवनशैली, नशा करने, गलत खानपान और व्यायाम नहीं करने की वजह से स्ट्रोक के केस बढ़ते जा रहे हैं। स्ट्रोक एक बहुत बड़ी समस्या है, जिससे काफी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। यह दुनियाभर में होने वाली मौतों की एक बड़ी वजह है। इसे लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल वर्ल्ड स्ट्रोक डे मनाया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर, धूम्र पान और शराब आदि स्ट्रोक के कारण हैं।
बचाई जा सकती है जान
स्ट्रोक तब आता है जब मस्तिष्क में कोई नस फट जाती है या उससे खून बहने लगता है। इस वजह से ब्लड की सप्लाई में दिक्कत होती है, जिससे ठीक तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और स्ट्रोक आने लगता है। भारत में यह मौत की चौथी सबसे बड़ी वजह है। इसकी वजह से लोग विकलांग भी हो जाते हैं। अगर ठीक समय पर सही इलाज मिले तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि हम इसके लक्षणों को जानें और जागरुक रहें।
ये भी पढ़ें-तीसरी मंजिल पर ले जाकर कर रहा था कुत्ते का रेप, पड़ोसियों ने देखा तो फेंका नीचे
संबंधित खबरें
हेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 mins agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
53 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
2 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines