के जे श्रीवत्सन, हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के भाखरावाली गांव में बुधवार को साधु चेतनदास की हत्या के मामले में संगरिया पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सीआईडी सीबी की टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जादू-टोना का विवाद
डॉग स्क्वाड ने शौचालय की कुई की ओर इशारा किया, जिस पर कुई की तलाशी ली गई तो वहां हत्या में इस्तेमाल तलवार बरामद हुई। इसके बाद आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस मामले में जादू-टोना के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। संगरिया पुलिस हत्यारोपी जसवीर सिंह से पूछताछ में जुटी है।
क्या है मामला
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना इलाके में स्थित भाखरावाली गांव में साधु चेतन दास की मंगलवार रात को निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। साधु का शव उनकी कुटिया में दरवाजे पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान भी मिले थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
20 mins agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
29 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
12 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines