Bhupendra Patel Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले विभिन्न राज्यों के नेता और केंद्रीय मंत्री पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल आज गांधीनगर में लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा पटेल को 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा, “हम यहां गुजरात की जीत का जश्न मनाने आए हैं। साझेदारी में, हमें (नागालैंड में) चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है।”
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का 97वां दिन, राहुल गांधी ने जीनापुर शुरू की पदयात्रा
बोम्मई बोले- गुजरात के परिणाम कर्नाटक में दोहराएंगे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “गुजरात के परिणाम (कर्नाटक में) दोहराए जाएंगे। गुजरात की जीत सभी राज्य सरकारों को संदेश देती है कि यदि आप विकास कार्य करते हैं तो सरकार समर्थक लहर हो सकती है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रमोद सावंत ने कहा, ”पहली बार गुजरात में बीजेपी को इतनी भारी जीत मिली है। मैं गुजरात के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”
Gujarat New CM: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के CM, मेमनगर के पार्षद से अब तक का ऐसा रहा सफर
पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा: हार्दिक पटेल
पार्टी आलाकमान पर भरोसा जताते हुए भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने कहा, ”मैं बहुत युवा विधायक हूं। मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं। भाजपा तय करेगी कि वह किसे मंत्रिमंडल में रखना चाहती है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा।”
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र पटेल के साथ लगभग 20 कैबिनेट मंत्री भी उसी दिन शपथ लेंगे और अगले ही दिन अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभाल लेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines