ठाकुर भूपेंद्र सिंह/अहमदाबाद
महानगर के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वन डे क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की सच्चाई सामने आ गई है। चांदखेड़ा थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि यह युवक मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। इसके बताए अनुसार यह फिलिस्तीन का समर्थक नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए इसने यह गलत हरकत की थी। बहरहाल, पुलिस की तरफ से आरोपी का एक दिन का रिमांड लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं यह भी पता चला है कि यह पहले भी इस तरह की शरारतें कर चुका है और उनके लिए जुर्माना भी हो चुका है।
पुलिस ने लिया एक दिन का रिमांड
क्राइम ब्रांच के एसीपी नीरज बडग़ुर्जर ने बताया कि अभी तक की जांच के अनुसार वैन जॉनसन नामक यह युवक मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का रहने वाला है। इसकी मां फिलीपींस की है और पिता चीनी हैं। विज्ञान स्नातक वैन जॉनसन ऑस्ट्रेलिया में राजमिस्त्री और सोलर पैनल फिटर का काम करता है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय है। ध्यान रहे, बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान एक युवक स्टेडियम में झाड़ियों को फांदकर पिच तक पहुंच गया था। मैदान में मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों के रोकने के बावजूद युवक दौड़कर स्टेडियम में कूद गया, जिस दौरान उसके हाथ पर चोट भी लग गई। पारी के 14वें ओवर में क्रीज पर पहुंचकर वह विराट कोहली के गले लगने लगा। हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था और उसकी टी शर्ट पर पीछे फ्री फिलिस्तीन भी लिखा हुआ था। जब यह युवक मैदान पर घुसा तो विराट और केएल राहुल उसे दूर करने लगे। फिर कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने आकर उसे मैदान से बाहर कर दिया। बाद में इसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
सिडनी का वैन जॉनसन पहले भी कर चुका ऐसी हरकतें
क्राइम ब्रांच के एसीपी नीरज बडग़ुर्जर ने बताया कि आपराधिक केस दर्ज करके चांदखेड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामला अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तो उसे एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसका फिलिस्तीन से कोई लेना-देना नहीं है, बस सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए उसने ऐसा किया था। इसी के साथ खुलासा हुआ कि वह पहले भी 3 मैचों में इस तरह की हरकत कर चुका है। अगस्त में फीफा विश्व कप के महिला मुकाबलों में यह युवक फ्री यूक्रेन टी-शर्ट पहनकर पहुंचा था, जहां उस पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले उस पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: भारत की हार से खुश हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर Babar Azam, ऑस्ट्रेलिया की जीत पर मनाया जश्न
यह भी पढ़ें: जानें कौन है World Cup Final के बीच चर्चा में आई मिस्ट्री गर्ल? जिस पर टिकी थीं करोड़ों फैंस की नजर
10 नवंबर को पूरी तैयारी के साथ भारत आया था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से हुई पूछताछ के मुताबिक युवक ने उसने सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए अपनी मेहनत से की गई कमाई का इस्तेमाल किया। बुक माई शो से मैच का ऑनलाइन टिकट बुक किया और फिर फ्लाइट बुक की। 10 नवंबर को यह एयर इंडिया से अहमदाबाद आया था। ऑस्ट्रेलिया से फिलिस्तीन सरमाटन टी-शर्ट पहनकर आया था। ऑस्ट्रेलिया से विशेष जूते भी लेकर आया, ताकि वह पिच पर तेजी से दौड़ सके। मैच तक अहमदाबाद के अलग-अलग होटलों में रुका। यहां-वहां आने-जाने के लिए रिक्शा में सफर करता था और हर गतिविधि के लिए ऑनलाइन लेन-देन कर रहा था। माना जा रहा है कि पहले की तरह इस बार भी जुर्माने की आस पहले से ही लगाकर वह अहमदाबाद आया था।
और पढ़ें: ‘रोहित शर्मा सबसे बदनसीब इंसान,’ वर्ल्ड कप जीतने के बाद चर्चा में आया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान
सीसीटीवी फुटेज में दिखा दूसरा रूप
उधर, एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि जब वह स्टेडियम आया तो टीम इंडिया की एक टी-शर्ट पहनकर आया था। अंदर जाने के बाद वह अपनी जगह पर बैठकर ऊपर की टी-शर्ट उतार दी और टारगेट की तरफ दौड़ पड़ा। फिलहाल इस पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने के आरोप में सेक्टर 1 जेसीपी को जांच सौंपी है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines