Ahmedabad Family Suicide: गुजरात के अहमदाबाद शहर से आज एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जहां 5 लोगों के एक परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। आत्महत्या करने वाले परिवार में पिता विपुल वाघेला (34), मां सोनल (26), दो बेटियां (11 और 5 साल), और एक बेटा (8 साल) शामिल हैं। इन पांचों के शव घर में पड़े मिले। बगोदरा गांव में हर कोई इस परिवार के सामूहिक आत्महत्या के पीछे का कारण जानना चाहता है। पुलिस की शुरुआती जांच में ऑटो लोन का मामला सामने आया है।
EMI भरने का दबाव
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच ने परिवार की आर्थिक परेशानियों की तरफ इशारा किया है। पुलिस ने बताया कि ये परिवार बगोदरा बस स्टेशन के पास किराये के मकान में रहता था। विपुल वाघेला ऑटो-रिक्शा चलाकर परिवार को पालता था। परिवार ने कुछ समय पहले लोन पर एक ऑटो लिया था, जिसकी महीने की किश्त जमा की जाती थी। परिवार पर लोन की EMI भरने का दबाव बना रहता था। स्थानीय सूत्रों की मानें तो आर्थिक तंगी के कारण विपुल काफी परेशान था। पुलिस जांच में यह पहलू केंद्र में है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में घर में मिले 5 शव, जहरीला पदार्थ खाकर पांचों ने किया सुसाइड
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा परिवार का शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक वागीशा जोशी के अनुसार, पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आर्थिक समस्या और लोन की किश्त का तनाव एक बड़ा कारण हो सकता है। हर पहलू से गहन जांच जारी है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
2 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines