Gujarat: 5 लोगों का परिवार क्यों हुआ आत्महत्या को मजबूर? ऑटो लोन से जुड़ा है मामला

Ahmedabad Family Suicide: अहमदाबाद के बगोदरा गांव में 5 लोगों के एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सामूहिक आत्महत्या के पीछे का कारण हर कोई जानना चाहता है। चलिए जानते हैं कि आखिर पीछे का कारण क्या है।

Ahmedabad Family Suicide

आत्महत्या को मजबूर हुआ परिवार (News24 GFX)

Ahmedabad Family Suicide: गुजरात के अहमदाबाद शहर से आज एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जहां 5 लोगों के एक परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। आत्महत्या करने वाले परिवार में पिता विपुल वाघेला (34), मां सोनल (26), दो बेटियां (11 और 5 साल), और एक बेटा (8 साल) शामिल हैं। इन पांचों के शव घर में पड़े मिले। बगोदरा गांव में हर कोई इस परिवार के सामूहिक आत्महत्या के पीछे का कारण जानना चाहता है। पुलिस की शुरुआती जांच में ऑटो लोन का मामला सामने आया है।

EMI भरने का दबाव

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच ने परिवार की आर्थिक परेशानियों की तरफ इशारा किया है। पुलिस ने बताया कि ये परिवार बगोदरा बस स्टेशन के पास किराये के मकान में रहता था। विपुल वाघेला ऑटो-रिक्शा चलाकर परिवार को पालता था। परिवार ने कुछ समय पहले लोन पर एक ऑटो लिया था, जिसकी महीने की किश्त जमा की जाती थी। परिवार पर लोन की EMI भरने का दबाव बना रहता था। स्थानीय सूत्रों की मानें तो आर्थिक तंगी के कारण विपुल काफी परेशान था। पुलिस जांच में यह पहलू केंद्र में है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा परिवार का शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक वागीशा जोशी के अनुसार, पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आर्थिक समस्या और लोन की किश्त का तनाव एक बड़ा कारण हो सकता है। हर पहलू से गहन जांच जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ