गुजरात के वडोदरा में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। आम्रपाली कॉम्प्लेक्स के पास हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कार को रक्षित चौरसिया नाम का युवक चला रहा था। हादसे के वक्त उसका दोस्त भी उसके बगल में बैठा था। पुलिस ने कहा कि कार चला रहे व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या वे उस समय नशे में थे?
टक्कर के बाद खुला कार का एयरबैग
पुलिस के अनुसार, रक्षित चौरसिया तेज रफ्तार कार चला रहा था, जिसने 3 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मरने वाली महिला स्कूटी चला रही थी। मृतक महिला की पहचान हेमाली पूरव पटेल (40) के रूप में हुई है, जो होली के सामान खरीदने बाहर निकली थी। वहीं, इस घटना में 10 और 12 साल की दो बच्चियों सहित 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायल हुए 7 लोगों में से 3 की हालत गंभीर है और अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
रक्षित चौरसिया कौन है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षित चौरसिया एक वोक्सवैगन वर्टस जीटी प्लस ब्लैक कार चला रहा था, जिसका नंबर – GJ06RA687 है। पुलिस ने बताया कि रक्षित चौरसिया के साथ प्रांशु चौहान भी था, जो कार के मालिक का बेटा है। रक्षित चौरसिया को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने के बाद घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि मीत चौहान को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार किया गया। क्योंकि प्रांशु चौहान घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, रक्षित चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और वडोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है, जबकि प्रांशु चौहान वाघोडिया स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है।
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि कार की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने अचानक एक शार्प टर्न लिया, जिससे वह दोपहिया वाहन से टकरा गई। इस घटना के वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद टी-शर्ट पहने हुए चौहान कार से बाहर आता है और कहता है, ‘छोड़ मेरे को। मेरा कुछ नहीं है, वो गाड़ी चला रहा था।’ इस बीच काली टी-शर्ट पहने चौरसिया कार के अंदर ही रहता है और अपने दोस्त को आवाज लगाता दिख रहा है।
अजीब व्यवहार करते दिखा चौरसिया
जैसे ही भीड़ ने चौरसिया को घेर लिया, वह अजीब व्यवहार करते हुए दिखाई दिया। एक और राउंड, एक और राउंड चिल्लाते हुए, फिर एक लड़की का नाम चिल्लाते हुए और अचानक ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए दिखा। कथित तौर पर वहां खड़े लोगों ने उसकी पिटाई भी की। बताया जा रहा है कि चौरसिया कथित तौर पर नशे की हालत में था।
वडोदरा के पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
वहीं, इस मामले में वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमर ने कहा, ‘यह दुर्घटना करेलीबाग में आम्रपाली शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास हुई। एक वोक्सवैगन चार पहिया वाहन तीन दोपहिया वाहनों से टकरा गया। अब तक की जांच में पता चला है कि 7 लोग घायल हुए हैं और एक महिला की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार मालिक के बेटे के अपराध स्थल से चले जाने के बाद में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीमों ने साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल की जांच की है।’
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
20 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
22 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines