Who is Harsh Sanghavi: गुजरात कैबिनेट का आज विस्तार हुआ और सबसे ज्यादा चर्चा हर्ष सांघवी की रही, जिन्हें डिप्टी CM बनाया गया है. वे साल 2022 से प्रदेश के गृह राज्य मंत्री थे और अब उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. बता दें कि बीती रात भूपेंद्र पटेल केबिनेट के 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था और आज कैबिनेट का विस्तार करके 26 नए कैबिनेट मेंबर बनाए गए हैं, जिनमें रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाड़िया, कनुभाई देसाई जैसे कई बड़े नााम शामिल हैं. वहीं पुराने 11 मंत्रियों में से 6 मंत्री ही नई कैबिनेट में लिए गए हैं.
लगातार 3 बार के विधायक हैं हर्ष सांघवी
बता दें कि हर्ष रमेशभाई सांघवी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य और सूरत जिले की माजुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे साल 2012, साल 2017 और साल 2022 में लगातार 3 चुनाव जीतकर विधायक बन चुके हैं. पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स कर चुके हर्ष 27 साल की उम्र में विधायक बने थे और इतनी छोटी उम्र में विधायक बनने वाले वे गुजरात विधानसभा के सबसे युवा सदस्य भी हैं. हर्ष के परिवार का डायमंड का बिजनेस है और उनके पिता का नाम रमेश भुरालाल सांघवी है. हर्ष ने 15 साल की उम्र में राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और वे BJP की युवा शाखा युवा मोर्चा से जुड़े थे.
हर्ष सांघवी के बारे में अहम जानकारियां
हर्ष ने अपने 28वें जन्मदिन पर ‘तेरापंथ भवन’ जॉब फेयर लगाकर हजारों युवाओं को नौकरियां दी थीं. कोरोना काल में माजुरा मित्र मंडल के जरिए खाना, पानी और दवाइयां जरूरतमंदों तक पहुंचाई. आर्थिक रूप से कमजोर दिल के मरीजों की सर्जरी कराने में वे अकसर आर्थिक मदद करते रहते हैं. अपने फेसबुक पेज पर हर्ष सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अपडेट अपलोड करते हैं. यूट्यूब चैनल पर सरकारी भाषणों और कार्यक्रमों के वीडियो अपलोड करते हैं. X अकाउंट नहीं है, लेकिन फैन क्लब @FanHarshSanghvi एक्टिव है.
संबंधित खबरें
क्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
21 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
4 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
7 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines