गुजरात कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। अमित चावड़ा को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष (GPCC) नियुक्त किया गया है। वे शक्ति सिंह गोहिल का स्थान लेंगे। साथ ही डॉ. तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार (17 जुलाई) को जारी पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित चावड़ा को तत्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से संगठन में नियुक्तियां शुरू कर दी हैं।
साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के योगदान की सराहना करती है।
कौन हैं अमित चावड़ा?
अमित चावड़ा (उम्र 49) पहले भी गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले 2018 और 2021 के बीच चावड़ा जीपीसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे और फिर उन्हें गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया गया था। चावड़ा फिलहाल अंकलाव विधानसभा सीट से विधायक हैं। चावड़ा एनएसयूआई के दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह पहली बार 2004 में और फिर 2007 में बोरसाद से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 में अंकलाव विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीते। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा की विभिन्न समितियों जैसे ओबीसी, प्राक्कलन, सार्वजनिक उपक्रम, आदि में वह सदस्य रह चुके हैं। वह अपने जीवन के शुरुआती दिनों से ही वे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। अमित चावड़ा का जन्म 24 अप्रैल 1976 को गुजरात के आनंद जिले के अंकलाव में हुआ था। अमित चावड़ा केमिकल इंजीनियर भी हैं।
ये भी पढ़ें:- इंदौर या अहमदाबाद, असल में कौन बना सबसे स्वच्छ शहर? जानिए क्यों बनी अलग ‘स्वच्छता सुपर लीग’
शक्ति सिंह गोहिल की लेंगे जगह
चावड़ा शक्ति सिंह गोहिल की जगह लेंगे। राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव वाली दोनों सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। गोहिल को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जून 2023 में गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चल्ला वामशी चंद रेड्डी (Challa Vamshi Chand Reddy) को जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया के समन्वय और उनके प्रदर्शन एवं संगठनात्मक प्रभावशीलता से संबंधित फीडबैक एकत्र करने के लिए पार्टी के संगठन विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें:- गुजरात पुल हादसा पीड़ितों को बांटी गई 62 लाख की आर्थिक मदद, 20 लोगों ने गंवाई थी जान
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
11 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
11 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
12 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines