गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट मून ट्रेल का सीएम भूपेंद्र पटेल ने ई-उद्घाटन किया है। साबरमती रिवरफ्रंट मून ट्रेल एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो आम लोगों के लिए तैयार किया गया है। साबरमती रिवरफ्रंट में आपको काफी अट्रैक्टिव चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें अलग-अलग रंगों की एलईडी लाइट्स लगी हैं। जिसका मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इनोग्रेशन किया है।
क्या है साबरमती रिवरफ्रंट मून ट्रेल ?
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर बना मून ट्रेल बहुत ही स्पेशल प्रोजेक्ट्स है। इसमें सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा। इसमें पैदल चलने वाला रास्ता है, जो आने वाले विजिटर्स को नदी के सुंदर चित्रों को दिखाएगा। इसके अलावा इसमें टहलने और जॉगिंग के लिए जगह बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट से लोगों को अपनी तरफ खींचने के साथ-साथ पर्यावरण को साफ रखने का संदेश भी दिया जा रहा है। इस मून ट्रेल से बच्चों को नया अनुभव देखने को मिलेगा।
साबरमती रिवरफ्रंट में क्या-क्या है खास ?
अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट लगभग 4,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस पर आम लोग और बाहर से आने वाले विजिटर्स टाइगर, शेर, जिराफ, घोड़े, हाथी, खरगोश और राजहंस (Flamingo) समेत अलग-अलग तरह की कलरफुल लाइट से बनी हुई चिड़ियां और जानवर देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही कमल, गुलाब और सनफ्लावर जैसे सुंदर-सुंदर जगमगाते फूल भी देखने को मिलेंगे।
पार्क में क्या-क्या देखने को मिलेगा?
पार्क में एक दो लेयर वाला फाउंटेन, झूला रोशनी वाला, एक चमकती टनल, बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट, एक डांस फ्लोर, लाइट्स बॉल और स्पेशल तरह से डिजाइन किया हुआ टेबल और रंग-बिरंगी चेयर्स भी होंगी, जो एक अलग तरह का अनुभव देगी। आने वाले लोगों को कई तरह का एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
कैसे टिकट बुक कर सकते हैं?
इस रिवरफ्रंट मून ट्रेल के लिए तीन साल से कम उम्र के बच्चों और विकलांगों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। आने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि टिकट डेली रात 10:00 बजे तक ही मिल पाएंगे। इसमें बाकी चीजों के टिकट कैसे ले पाएंगे। इसके लिए ये डिटेल दी हुई हैं। जैसे की आपको अलग-अलग बगीचों को देखना है, तो इसके लिए यह रेट फिक्स किए गए हैं।
बगीचों के नाम और उनके प्राइस
1. फ्लावर पार्क और रिवरफ्रंट चंद्रमा पथ
2. अटल ब्रिज + फ्लावर पार्क + रिवरफ्रंट मून ट्रेल
एडल्ट
80 रुपये
110 रुपये
सीनियर सिटीजन
60 रुपये
80 रुपये
3 साल से कम आयु के बच्चों के साथ ही 12 साल की आयु तक
60 रुपये
80 रुपये
ये भी पढ़ें- इंदौर या अहमदाबाद, असल में कौन बना सबसे स्वच्छ शहर? जानिए क्यों बनी अलग ‘स्वच्छता सुपर लीग’
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines