Gujarat Ahmedabad Shopping Festival: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य में विकास को लेकर लगातार निर्माण कार्य का सिलसिला जारी है। जहां राजकोट जिले में सिग्नेचर ब्रीज का निमार्ण होने वाला है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार बच्चों के साथ आसमान में गुब्बारे उड़ाकर ‘अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ किया। इस मौके पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ
अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ करने के बाद सीएम भूपेन्द्र पटेल ने अलग-अलग स्टालों के भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पेमेंट के जरिए से आशावाली स्टालों से साड़िया और अकीक खरीदा। इसके अलावा उन्होंने टेबल टेनिस का खेल भी खेला। इस मौके पर सीएम भूपेन्द्र पटेल ने इस शॉपिंग फेस्टिवल से जुड़ी एक फिल्म भी लॉन्च की। अहमदाबाद नगर निगम और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस शॉपिंग फेस्टिवल में शहरवासी 12 अक्टूबर-2024 से 14 जनवरी-2025 तक आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:गुजरात के राजकोट में 150 करोड़ से बनेगा सिग्नेचर ब्रिज, राज्य सरकार ने निकाला किया 9 पुल का टेंडर
शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती पर आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल की तरह ही साल 2019 में अहमदाबाद में शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत की थी। अब उसी तर्ज पर सीएम भूपेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल 2014-25 का आयोजन किया गया है। महोत्सव में साबरमती रिवरफ्रंट, मानेक चौक, लॉ गार्डन, गुर्जरी बाजार, साइंस सिटी, वस्त्रपुर, प्रह्लाद नगर रोड और 4 मुख्य शॉपिंग जिले- सिंधु भवन रोड, सीजी रोड रोड, निकोल मॉडर्न स्ट्रीट और कांकरिया रामबाग रोड समेत 14 अनुसूचित शॉपिंग मॉल शामिल हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines