Gujarat Weather: दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में होगी जोरदार बारिश, 18 जिलों में रेड अलर्ट

Gujarat weather latest update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अहमदाबाद में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा सूरत में तेज हवाएं चलेंगी और कच्छ में शुष्क मौसम रहेगा।

Gujarat weather update, today weather update, rain, imd weather perdition, surat, ahmedabad, kutch

गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट

Gujarat weather latest update: गुजरात के मौसम ने करवट ली है, मौसम विभाग ने यहां कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अहमदाबाद में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इसके अलावा सूरत में तेज हवाएं चलेंगी और कच्छ में शुष्क मौसम रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को प्रदेश के दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में तेज बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सूरत, भरूच, नवसारी, डांग, वलसाड, नर्मदा और तापी जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा पोरबंदर, भावनगर, राजकोट, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका, जामनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, मोरबी, सुरेंद्रनगर और बोटाद में भी मूसलाधार बारिश होगी।

विज्ञापन

गुजरात के मौसम में क्यों हुआ ये बदलाव, 64% तक जाएगा नमी का स्तर

मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की मानें तो वायुमंडल की निचली परत यानी ट्रोपोस्फीयर में बदलाव के चलते राज्य में मध्य और तेज बारिश होगी। इसके अलावा आज अहमदाबाद में नमी का स्तर 51-64% और हवा की गति 15-30 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।

कच्छ में मौसम शुष्क तो वलसाड में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कच्छ में आज मौसम शुष्क रहेगा, यहां न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां बारिश की संभावना कम ही है। जबकि वलसाड और नवसारी जैसी जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस बीच यहां 75% तक उमस रहने का अनुमान है, जो लोगों को तंग करेगी।

विज्ञापन

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत, 22 अगस्त हो इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त को अमरेली, गिर सोमनाथ, सूरत, भरूच, नवसारी,भावनगर, राजकोट, जूनागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत हैं। लोगों से एयरपोर्ट, स्टेशन जाते हुए अपनी यात्रा के लिए समय लेकर निकलने और मौसम अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ