Watch Video Gujarat High Court judges verbal spat Lost Temper in courtroom: अदालतों में पक्ष और विपक्ष के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक की घटनाएं जरूर आपने देखी या सुनी होगी। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट में लाइव हियरिंग के दौरान दो जज आपस में भिड़ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद थोड़ी देर में इस कदर बढ़ा कि सीनियर जज बीच कार्यवाही सुनवाई छोड़कर अपनी सीट से उठ गए। जाते-जाते यह भी कह गए कि तो बड़बड़ाओ मत। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
देखिए VIDEO…
क्या ऐसा हुआ जो भड़क उठे जज
दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस बीरेन वैष्णव और मौना भट्ट सोमवार को एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। हाईकोर्ट अपने यूट्यूब चैनल पर सभी पीठों की सुनवाई को लाइव-स्ट्रीम करता है। सुनवाई चल रही थी, तभी दोनों जजों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। यह घटना रिकॉर्ड की गई। हालांकि बाद में लाइव-स्ट्रीम किए गए वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तमाम प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हो गया था।
45 सेकेंड के वायरल वीडियो में जस्टिस वैष्णव को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘तो आप अलग हैं। हम एक में भिन्न हैं, हम दूसरे में भिन्न हो सकते हैं।’ जस्टिस भट्ट ने तब कहा, ‘यह अलग होने का सवाल नहीं है।’ जिस पर जस्टिस बीरेन ने कहा, ‘तो बड़बड़ाओ मत, आप एक अलग आदेश पारित करें। हम और अधिक मामले नहीं ले रहे हैं।’ इसके बाद वह उठे और यह कहते हुए अदालत कक्ष से बाहर चले गए कि पीठ आगे के मामलों की सुनवाई नहीं कर रही है। दोनों जजों के बीच हुई नोकझोंक के बाद सुनवाई भी टाल दी गई।
यह भी पढ़ें: Hamas के लड़ाकों से रिहा इजरायली महिला का दर्द: बोलीं- मकड़ी के जाल जैसी सुरंगों में ले गए थे आतंकी, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
19 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines