Gujarat Dahod Seat Repolling: गुजरात की दाहोद लोकसभा सीट की संतरामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर भाजपा नेता ने ईवीएम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो चलाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने संतरामपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 220 पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बूथ पर 11 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
बता दें कि गुजरात के दाहोद में भाजपा नेता विजय भाबोर ने ईवीएम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग की थी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वीडियो को डिलीट कर दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी डा. प्रभा की शिकायत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय भाबोर को भी अरेस्ट कर लिया था।
भाजपा नेता ने इंस्टग्राम पर चलाया था ईवीएम का वीडियो
भाजपा नेता विजय भाबोर ने ईवीएम की लाइव स्ट्रीमिंग इंस्टग्राम पर की थी। इसमें वह ईवीएम से वोट डाल रहा था। 4 मिनट 27 सैकंड के वीडियो में विजय भाबोर कह रहा था कि ईवीएम तो मेरे बाप की है। इसके बाद दाहोद से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा तावियाड ने चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और बूथ पर दोबारा वोटिंग कराने की मांग भी की थी। मामले में चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की थी।
चुनाव आयोग ने वोटिंग को शून्य घोषित किया
आरओ से रिपोर्ट मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदान में गड़बड़ी को लेकर संतरामपुर विधानसभा के बूथ संख्या 220 आरपी अधिनियम की धारा 58 के तहत मतदान शून्य घोषित कर दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने बूथ संख्या 220 पर 11 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे दोबारा वोटिंग कराने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ेंः गुजरात के दाहोद में भाजपा नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया, लाइव स्ट्रीमिंग पर बोला- ‘EVM मेरे बाप की’
ये भी पढ़ेंः ‘मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या लाहौर में बनेगा?’…रामगोपाल यादव पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines