गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहा। मतदान के बीच पोलिंग बूथ का सीसीटीवी बंद होने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़े आरोप लगाए हैं। खुद AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से दखल देने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पिछले एक घंटे से विसावदर में पोलिंग बूथ से CCTV का लाइव फुटेज इलेक्शन कमीशन ने बंद कर दी है। लाइव स्ट्रीमिंग बंद होने के बाद बाघणीया बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता को फर्जी वोट डालने नहीं देने पर प्रिसाइडिंग और पुलिस को मारा गया है। क्या बीजेपी के फायदे के लिए ये नया खेल रचा है ECI ने?
अरविंद केजरीवाल ने पूछा- ये क्या हो रहा है?
इस पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि दिनदहाड़े ये क्या हो रहा है? क्या बड़े स्तर पर बूथों पर कब्जा करने की तैयारी है? मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्रीय चुनाव आयोग तुरंत एक्शन लेगा।
उपचुनाव पंजाब के पांच विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान हुआ। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल में मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि गुरुवार को जिन पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से एक को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई। चुनाव आयोग ने कहा कि चार राज्यों में पांच उपचुनावों के लिए कुल 1,354 मतदान केंद्र बनाए गए थे और 1,353 पर वेबकास्टिंग की गई।
यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash में 211 मृतकों के DNA सैंपल मैच, परिवारजनों को 189 शव सौंपे गए
इस सप्ताह की शुरुआत में ही चुनाव आयोग ने अब से 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया था। हाल ही में 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई थी।
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
18 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
2 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
6 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines