Viral Video: किसी ने सही कहा है कि शेर कुत्तों के मुंह नहीं लगते… इन्हीं लाइनों को सही साबित करते हुए गुजरात का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि जंगल का राजा बब्बर शेर अपनी मस्ती में एक गांव से गुजर रहा है और कुत्तों का झुंड उस पर भौंक रहा है, लेकिन शेर पर कोई फर्क नहीं है।
22 मार्च को गुजरात के गिर सोमनाथ की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना 22 मार्च यानी मंगलवार की है। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि मामला जंगल के राजा बब्बर शेर और गली के कुत्तों के बीच का है। गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित एक गांव में आधी रात को एक शेर घुस आया। गांव के सन्नाटे आराम कर रहे शेर को देख आवारा कुत्तों में खलबली मच गई।
और पढ़िए –UP News: पक्षी और इंसान की अनोखी दोस्ती, वन विभाग के इस फैसले से नम हो गई लोगों की आंखें, देखें Video
गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुई घटना
कुत्तों का झुंड शेर के पीछे लग गया। भौंकते हुए शेर को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन शेर अपनी मस्ती में सड़क पर चलता रहा। यह पूरी घटना गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब गांव वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – UP News: पक्षी और इंसान की अनोखी दोस्ती, वन विभाग के इस फैसले से नम हो गई लोगों की आंखें, देखें Video
जूनागढ़ में देखे गए थे 9 शेर
बतातें हैं कि इस साल फरवरी में भी इसी गांव में शेरों की चहलकदमी देखी गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के जूनागढ़ से भी कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। यहां एक सीसीटीवी कैमरे में 9 शेरों का झुंड कैद हुआ था। इसे देखकर भी लोग सहम गए थे।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
15 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines