Viral Video: कुत्तों के मुंह नहीं लगा करते शेर..., गुजरात के गिर सोमनाथ से सामने आया दिल छू लेने वाला वीडियो
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: किसी ने सही कहा है कि शेर कुत्तों के मुंह नहीं लगते… इन्हीं लाइनों को सही साबित करते हुए गुजरात का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि जंगल का राजा बब्बर शेर अपनी मस्ती में एक गांव से गुजर रहा है और कुत्तों का झुंड उस पर भौंक रहा है, लेकिन शेर पर कोई फर्क नहीं है।
जानकारी के मुताबिक घटना 22 मार्च यानी मंगलवार की है। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि मामला जंगल के राजा बब्बर शेर और गली के कुत्तों के बीच का है। गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित एक गांव में आधी रात को एक शेर घुस आया। गांव के सन्नाटे आराम कर रहे शेर को देख आवारा कुत्तों में खलबली मच गई।
गुजरात : सोमनाथ के एक गांव में शेर घुस आया तो गांव के कुत्तों ने उसे भगा दिया
◆ वीडियो हुआ 'Social Media' पर वायरल #Gujarat | #viralvideo | #Somnath pic.twitter.com/sf06MxKaF7
— News24 (@news24tvchannel) March 23, 2023
कुत्तों का झुंड शेर के पीछे लग गया। भौंकते हुए शेर को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन शेर अपनी मस्ती में सड़क पर चलता रहा। यह पूरी घटना गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब गांव वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बतातें हैं कि इस साल फरवरी में भी इसी गांव में शेरों की चहलकदमी देखी गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के जूनागढ़ से भी कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। यहां एक सीसीटीवी कैमरे में 9 शेरों का झुंड कैद हुआ था। इसे देखकर भी लोग सहम गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: