---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Video: भावनगर ‘पापा नी परी’ प्रोग्राम में पहुंचे पीएम मोदी, नवविवाहितों से कह दी यह बात

भावनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भावनगर में आयोजित ‘पापा नी परी’ प्रोग्राम में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने शादी कर रहे 551 जोड़ों को आर्शीवाद दिया। इस दौरान पीएम ने नवविवाहितों से कहा कि वह लोग घर पहुंचने के बाद रिश्तेदारों के दबाव में फिर से शादी समारोह आयोजित न करें। भावनगर में सामूहिक […]

---विज्ञापन---

भावनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भावनगर में आयोजित ‘पापा नी परी’ प्रोग्राम में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने शादी कर रहे 551 जोड़ों को आर्शीवाद दिया। इस दौरान पीएम ने नवविवाहितों से कहा कि वह लोग घर पहुंचने के बाद रिश्तेदारों के दबाव में फिर से शादी समारोह आयोजित न करें।

---विज्ञापन---

जोड़ों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गुजराती में नारा दिया… “आ गुजरात, मैं बनवू छे” (आइए हम गुजरात बनाएं)। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर, मुझे इनपुट मिल रहे हैं कि भाजपा इस बार गुजरात में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करेगी। बता दें जवाहर मैदान में एक फाउंडेशन द्वारा ‘पापा नी परी प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया था।

इसमें कुल 551 लड़कियों की शादी हुई। इन सभी लड़कियों के पिता नहीं हैं। बता दें पीएम मोदी इस समय गुजरात के दौरे पर हैं। दिसंबर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए वोटर इस बार पहली बार वोट डालेंगे। यहां कुल वोटिंग सेंटर की संख्या 51,782 है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 06, 2022 09:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola