Gujarat: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

Vasad Bridge Collapsed: पुल पर कंक्रीट के बड़े-बड़े स्लैब रखे जा रहे थे। इनमें से ही कोई स्लैब गिर गया है, फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Vasad bridge collapsed, Vasad bridge collapsed worker trapped inside

वासद पुल का हिस्सा ढहा

Vasad bridge collapsed: गुजरात के वासद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन पुल का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मलबे में दबने से अब तक तीन मजदूरों की मौत हो गई है, दो मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार ये पुल बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

अचानक गिर पड़ा पुल का हिस्सा

आज काम के दौरान अचानक पुल के पत्थर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। तेज धमाके के बाद पुल का हिस्सा कई फीट से नीचे गिरा था। आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई।

प्रशासन ने दिए हादसे की जांच के आदेश

सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव दल पहुंचा। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है। मौके पर कई एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थीं। घायलों की हालत स्थिर है। हादसे के बाद मौके पर आणंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये है हादसे वजह

बताया जा रहा है कि पुल पर कंक्रीट के बड़े-बड़े स्लैब रखे जा रहे थे। इनमें से ही कोई स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर राहत कार्य जारी है। यह हादसा वासद नदी के पास राजूपूरा के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन ब्रिज पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक लोहे का गाटर टूट गया, जिसे पर रखे पत्थर नीचे गिर पड़े।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ