---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

अहमदाबाद-मुंबई के बीच चली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन, रफ्तार ने तोड़ा रिकॉर्ड

Vande Bharat Train Breaks Record: अहमदाबाद-मुंबई के बीच 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है।

---विज्ञापन---

Vande Bharat Train Breaks Record: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्रदेश के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने का काम कर रही है। इसी के तहत अहमदाबाद-मुंबई के बीच 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। इस वंदे भारत ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल किया जा रहा है। 20 कोच वाली इस वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार की सुबह 7 बजे अहमदाबाद से रवाना हुई।

---विज्ञापन---

वडोदरा-सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंची वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन अपने ट्रायल रन के दौरान अहमदाबाद से वडोदरा-सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंच गई है। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन प्रमुख शहरों के बीच 16 कोच और छोटे शहरों के बीच 8 कोच के साथ चल रही है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच 16 कोच की दो वंदे भारत ट्रेनें भी चल रही हैं। अब अहमदाबाद से 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के दौरान पहले से चल रहे 14C+2E कोच में और 4C कोच जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा की अंतिम तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत मौजूद रहेंगे ये मंत्री

---विज्ञापन---

कब शुरू की जाएगी ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन के 100 फीसदी रिस्पॉन्स और ऑक्यूपेंसी को देखते हुए ट्रायल रन की सफलता के बाद देश की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की जाएगी। वर्तमान में, 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का 20 कोच के साथ 130 किमी प्रति घंटे की गति से परीक्षण किया जा रहा है, यह देखने के लिए कि कोच की संख्या बढ़ाने से गति में कोई फर्क पड़ता है या नहीं और ट्रेन को अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में कितना समय लगता है।

First published on: Aug 09, 2024 05:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola