वडोदरा में मानवता शर्मसार, दलित मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर हुआ बवाल

vadodara uproar over cremation of dalit man

vadodara uproar over cremation of dalit man

Vadodara: ठाकुर भूपेंद्र सिंह, वडोदरा; वडोदरा के पादरा तहसील के गमेठा गांव के श्मशान में दलित बुजुर्ग का अंतिम संस्कार नहीं करने देने पर विवाद हो गया। गांव में 65 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद उसे गांव के एकमात्र श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, लेकिन ऊंची जाति के लोगों ने अग्नि संस्कार नहीं करने दिया। इसके बाद घंटों तक शव पड़े रहने के बाद देर शाम को श्मशान घाट से दूर एक अलग जगह पर अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

ऊंची जाति के लोगों ने रोका अंतिम संस्कार 

जानकारी के मुताबिक, गमेथा गांव के दलित निवासी 65 वर्षीय कंचनभाई वानकर की बुधवार को वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। परिजनों ने अंतिम यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा गांव के एकमात्र श्मशान घाट पर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। उस समय गांव के उच्च जाति के लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया तो काफी हंगामा हुआ।

विज्ञापन

श्मशान से दूर खुली जगह पर करना पड़ा अंतिम संस्कार 

इसके बाद दलित समुदाय और ऊंची जातियों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सुबह दम तोड़ने वाले कंचनभाई के शव का देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया। विवाद होने पर वडु पुलिस श्मशान घाट पहुंची और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। आखिरकार, दलित समुदाय को मजबूरन मृतक कंचनभाई का दाह संस्कार गांव के श्मशान से दूर एक खुली जगह पर करना पड़ा। इस घटना से दलित समाज में आक्रोश है। समुदाय के लोग वडु पुलिस थाने पहुंचे और अंतिम संस्कार रोकने वाले 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

13 लोगों को हिरासत में लिया गया 

इस मामले में एसपी वडोदरा रूरल का कहना है कि श्मशान के लिए आवंटित भूमि पर पानी भर गया था तो उन्होंने दूसरे समाज के लोगों से चर्चा की। इसके बाद वे गांव के कॉमन श्मशान में अन्तिमक्रिया करना चाह रहे थे, जिसका विरोध हुआ। पुलिस भी वहां पहुंची। बाद में अन्य जगह अंतिम क्रिया हुई। फिर मृतक के घर वाले थाने आए और उन्होंने अंतिम क्रिया का विरोध करने वालों के खिलाफ शिकायत की। जिस पर हमने 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ