हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वडोदरा में कार बनी यमराज की दूत, 7-10 गाड़ियों को मारी टक्कर; हादसे की चपेट में आई महिला

गुजरात के वडोदरा जिले में नशे में धुत एक ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद इस कार ने पैदल चल रही एक महिला को भी टक्कर मारी।

विज्ञापन

गुजरात में इन दिनों सड़क हादसे और ट्रैफिक उल्लंघन को लेकर कई मामले सामने आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण वडोदरा जिले से सामने आया है। यहां नशे में धुत एक ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, यमराज की दूत बनी इस कार की चपेट में पैदल जा रही एक महिला भी आ गई। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पहले लोगों ने उस ड्राइवर की पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

7-10 गाड़ियों को मारी टक्कर

यह हादसा वडोदरा के खोडियार नगर इलाके का है। यहां सोमवार रात को नशे में धुत एक व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी 7-10 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार की चपेट में पैदल जा रही एक महिला भी आ गई और घायल हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया। शहर में हर दिन शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले चालक पकड़े जा रहे हैं। कुछ मामलों में निर्दोष पैदल यात्रियों की जान भी चली जाती है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो पर ताजा अपडेट, सचिवालय रूट कब से शुरू? GMRC का खास फोकस

विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने की ड्राइवर की पिटाई

इस दुर्घटना में सड़क के किनारे खड़े 2 रिक्शा और पार्क की हुई एक बाइक सहित 3 से 4 वाहनों को टक्कर मारी। वहां से गुजर रही एक महिला को भी घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर कार चालक की जमकर पिटाई की। जब लोगों को पता चला कि पुलिस और डीसीपी कक्षा के अधिकारी कुछ ही दूरी पर मौजूद हैं, तो लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान नितेश बारिया के रूप में हुई, जो नर्मदा जिले का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola