पियक्कड़ों का अनोखे ढंग का इम्तिहान, गुजरात पुलिस ने न्यू ईयर की रात ऐसे की चैकिंग

Vadodara Police : गुजरात पुलिस ने 31 दिसंबर को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच के लिए सफेद पट्टी पर चलने के लिए कहा। इसके बाद फिर ब्रेथ एनालाइजरसे जांच हुई।

vadodra news

Vadodara Police : नए साल से पहले 31 दिसंबर को लोग जमकर पार्टी करते हैं। ऐसे कई लोग ड्रिंक करने के बाद सड़क पर गाड़ी लेकर निकल पड़ते हैं, जो खतरनाक होता है। ऐसे में पुलिस कड़ी जांच करती है। वडोदरा में भी नए साल से पहले पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को चेक करने के लिए मशीन का नहीं बल्कि देसी तरीका अपनाती दिखाई दी।

31 दिसंबर की रात वडोदरा में पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग के दौरान फील्ड सोबरेटी टेस्टिंग कर बैलेंसिंग चेक करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने लोगों को रोका और सड़क पर ही बनी सफेद पट्टी पर चलने के लिए कहा। जिन लोगों का बैलेंस गड़बड़ था या सफेद पट्टी पर नहीं चल पाए तो उनकी ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग हुई।

नशे में व्यक्ति के पैर लड़खड़ाते हैं और वह सीधी चाल चलने में असमर्थ रहता है। इसीलिए वडोदरा पुलिस ने पहले सड़क पर ही बनी सफेद पट्टी पर लोगों को चलने के लिए कहा। जो लोग पट्टी पर बिना लड़खड़ाए चल लिए, उन्हें छोड़ दिया गया और जो नहीं चल पाए, उन्हें आगे की जांच के लिए ले जाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ