Vadodara Municipal Meeting: गुजरात के वडोदरा नगर निगम में बुधवार को एक समीक्षा बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत वडोदरा नगर निगम को मिले अनुदान और नगर निगम के कार्यों पर खास चर्चा की गई। इस योजना के तहत कौन से कार्य लंबित हैं और कितनी प्रगति हुई है, इन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस साल नगर निगम को फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 350 करोड़ का अनुदान मिला है।
अनुदान पर हुई चर्चा
बैठक में बताया कि इस साल राज्य सरकार की तरफ से वडोदरा नगर निगम को आउट ग्रोथ एरिया के लिए करीब 56 करोड़ और सड़क योजना के लिए 78 करोड़ अनुदान मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 में वडोदरा नगर निगम कोफिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 326 करोड़ रुपये, सड़क योजना के लिए 56 करोड़ रुपये और आउट ग्रोथ एरिया के लिए 56 करोड़ रुपये का अनुदान मंजूर हुआ है। समीक्षा बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 के 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जबकि वर्ष 2023-24 के 60 प्रतिशत काम पूरे हुए हैं। बैठक में लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के तोशाखाना नियम में बड़ा बदलाव, 5 हजार से ज्यादा के गिफ्ट नहीं रख सकेंगे CM
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नागरिकों और नगरसेवकों की दलीलों के आधार पर, कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को प्राथमिकता दी गई। कुछ ऐसे काम हैं जो सड़क गारंटी अवधि में होने के कारण खुदाई की अनुमति नहीं मिलने के कारण रुक गए थे। ऐसे कई काम हैं जिनके लिए 5 बार टेंडर आमंत्रित करने के बाद भी टेंडर नहीं भरे गए तो इन टेंडरों के न भरने के कारणों की जांच कर ब्योरा मांगा गया है। अब जब गणेशोत्सव आ रहा है तो बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों और कटाव पर पैचवर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। कितने कार्य अभी प्रगति पर हैं और कितने कार्य रुके हुए हैं इसका विवरण भी अधिकारियों व विभागाध्यक्षों से लिया गया।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
23 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
23 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines