गुजरात के वडोदरा में होली के दिन हुए भीषण हिट एंड रन केस में पुलिस ने लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब तेज रफ्तार वॉक्सवैगन कार की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, रक्षित नशे की हालत में वाहन चला रहा था और गाड़ी की गति 140 किमी प्रति घंटा थी।
तीन महीने में 3000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट
वडोदरा शहर पुलिस ने महज तीन महीने में जांच पूरी करते हुए कोर्ट में 3000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। जांच अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर हरित व्यास ने बताया कि इसमें 100 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 मुख्य गवाह शामिल हैं। पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, स्पीड एनालिसिस रिपोर्ट और ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को भी सबूतों के तौर पर संलग्न किया है।
वंदे भारत ट्रेन से भी तेज थी कार की रफ्तार
जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे थी, जो भारत की सबसे तेज ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस से भी तेज है। यह कार नियंत्रण से बाहर होकर महिला को रौंदती चली गई। घटना के बाद रक्षित को लोगों ने पकड़ लिया था और उसकी मौके पर ही पिटाई भी की थी।
ड्रग्स का सेवन कर रखा था चालक
एफएसएल जांच में यह भी सामने आया कि रक्षित के ब्लड सैंपल में गांजा के अंश पाए गए। घटना के बाद जब वह कार से बाहर निकला, तो वह न सिर्फ चिल्ला रहा था, बल्कि उसके चेहरे पर पछतावे के कोई भाव नहीं थे। वायरल वीडियो में वह घटनास्थल से भागने की कोशिश करता दिखा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : निर्जला एकादशी के दिन बीच सड़क फ्री बीयर बांटना पड़ा महंगा, कान पकड़े दिखे आरोपी
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसने जनता में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस रिमांड के बाद रक्षित को जेल भेज दिया गया था।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
10 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
11 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines