Ahmedabad News : गुजरात में देश की सबसे पुरानी शराबबंदी है, लेकिन राज्य में अवैध तौर पर शराब की बिक्री को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं। अब राज्य में वडोदरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो हैरान करने के साथ-साथ शर्मनाक भी है। वडोदरा में हाईवे पर एल एंड टी नॉलेज पार्क के पास एक शराब से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के हाईवे पर पलट जाने से सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पीड़ित की मदद करने के बजाय शराब लूटने पर अपने हाथ साफ कर लिए। कुछ ही देर में तमाम शराब की बोतलें गायब हो गईं। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, हालांकि वहां से गुजर रही महिलाओं द्वारा बनाया गया वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
महिलाओं ने बनाया वीडियो
महिलाओं द्वारा बनाए गए वीडियो पर एक्स यूजर्स ने लिखा है कि मानवता शराब के लिए मर रही है। घायल व्यक्ति को छोड़कर लोग शराब लूट ले गए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ शराब की 100 छोटी बोतलें ही मिलीं। पुलिस अब हाईवे पर शराब लूटने वालों की खोजबीन में जुटी है। इसके साथ ही शराब से भरी कार के रजिस्ट्रेशन के जरिए भी जांच की जा रही है कि यह शराब की खेप किसने मंगवाई थी।
जांच में जुटी वडोदरा पुलिस
कपुराई पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर डी. सी. राओल के अनुसार, पुलिस ने इस मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। शराब किस राज्य से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच चल रही है। गुजरात में शराब पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी आपूर्ति कैसे हो रही है? ऐसी चर्चा है कि होली के मौके पर इस शराब की आपूर्ति अवैध तरीके से की जानी थी, लेकिन डिलीवरी से पहले ही हाईवे पर चालक के कार से नियंत्रण खोने के कारण हादसा हो गया। पिछले साल ऐसी ही घटना अहमदाबाद में सामने आई थी, तब भी एक लग्जरी कार से शराब तस्करी की बात सामने आई थी। तब तेज रफ्तार कार की टक्कर एक थार से हो गई थी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
12 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines