Home Minister Amit Shah Gave Indian Citizenship To 188 Hindu Refugees: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 2 दिनों के लिए गुजरात दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में CAA के तहत 188 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकता प्रदान की। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह बेहद भावुक पल है। अब तक ये लोग शरणार्थी कहलाते थे, अब इन्हें भारत माता के परिवार में शामिल किया जाएगा। गृह मंत्री शाह ने कहा कि सीएए सिर्फ देश में रहने वाले लाखों लोगों को नागरिकता देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश में रह रहे लाखों शरणार्थियों को न्याय और अधिकार देने का कानून है।
शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में कांग्रेस पार्टी ने अपने सहयोगियों की तुष्टीकरण नीति के कारण 1947 से 2014 तक शरणार्थियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा। पड़ोसी देशों में उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता था क्योंकि वे अल्पसंख्यक हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख थे। लेकिन उनका अत्याचार हमारे देश में भी हुआ। तीन पीढ़ियों के बाद भी, लाखों लोग अभी भी न्याय के प्यासे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक सीधे पहुंचेंगी गाड़ियां, गुजरात सरकार बना रही है हाई स्पीड कॉरिडोर
मुसलमानों को गुमराह
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि CAA को लेकर देश के मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि CAA कानून देश में किसी से उसकी नागरिकता नहीं छीन रहा है। देश की कई राज्य सरकारें CAA को लेकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। INDIA अलायंस और कांग्रेस वाले CAA को लेकर शरणार्थियों को गुमराह कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
20 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
23 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
23 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines