Udaan Yatri Cafe In Ahmedabad: अहमदाबाद एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कैफे का उद्घाटन किया। यात्रियों को सस्ते दामों पर स्वादिष्ट भोजन की सुविधा मिलेगी। राममोहन नायडू ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया। देश भर के हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की सरकार की पहल में अहमदाबाद एक आधारशिला साबित हुआ है।
20 रुपये में मिलेगा नाश्ता
टर्मिनल 1 के चेक-इन हॉल में स्थित नए कैफे में यात्रियों को 20 रुपये से शुरू होने वाले नाश्ते की सुविधा मिलेगी। उड़ान यात्री कैफे का उद्देश्य यात्रियों के लिए हवाई अड्डे के भोजन को अधिक किफायती और बेहतर बनाना है।
अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी ने कहा कि हम अहमदाबाद हवाई अड्डे पर अपने यात्रियों को किफायती नाश्ता और जलपान देने वाला पहला निजी तौर पर संचालित हवाई अड्डा बनकर खुश हैं। केंद्र सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, हम हर यात्री के लिए हवाई यात्रा को सस्ती और सुलभ बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।
अब ज्यादा खर्चा नहीं
उड़ान यात्री कैफे के शुभारंभ से यात्रियों को अब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सब कुछ कम कीमत पर मिल सकेगा। इससे पहले, यात्रियों को हवाई अड्डे पर पानी की बोतलों से लेकर नाश्ते तक हर चीज के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ता था। अब सरकार की इस पहल से कई यात्रियों को लाभ मिलेगा।
आपको बता दें, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Ahmedabad International Airport Limited) सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (AMD), अहमदाबाद के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। एआईएएल, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के नेतृत्व में काम करती है, जो विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन करने वाली अदाणी समूह की अग्रणी बुनियादी ढांचा शाखा है।
ये भी पढ़ें- होली से पहले गुजरात सरकार का तोहफा, घर जाने वालों के लिए राज्य में चलेंगी 7100 बसें
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines