Porbandar News: पोरबंदर में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के एक जवान ने अचानक फायरिंग कर दी जिससे उसके दो साथी जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अर्धसैनिक बल के जवानों की यहां चुनावी ड्यूटी थी। आरोपी की पहचान एस इनौचा सिंह के रूप में हुई है और गुजरात पुलिस के बयान के अनुसार, वह आईआरबी में कांस्टेबल है। आरोपी और मृतक मणिपुर की एक सीआरपीएफ बटालियन के जवान हैं।
गुजरात पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अन्य पुलिस कर्मचारियों पर अपनी राइफल एके-47 से गोलियां चला दीं। पोरबंदर के नवी बंदर में आईआरबी जवानों के बीच आपसी झगड़ों के बाद फायरिंग में घायल दोनों जवानों को तत्काल चिकित्सा के लिए भवसिंहजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल, जवानों के बीच झगड़े के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
जिला चुनाव अधिकारी ने दी ये जानकारी
पोरबंदर के कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी एएम शर्मा ने कहा कि उन्हें अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अर्धसैनिक बल के जवानों को यहां भेजा गया था। पोरबंदर जिले में पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा।
एएम शर्मा ने कहा कि एक जवान ने शनिवार शाम किसी अज्ञात मुद्दे पर अपने साथियों पर राइफल से गोली चला दी। घटना में दो जवानों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines