---विज्ञापन---

नर्मदा नदी में डूबे 8 टूरिस्ट, एक बचाया गया और 7 लापता, गुजरात के पोइचा में हादसा

Gujarat Narmada River Drowning Incident: गुजरात की नर्मदा नदी में 8 टूरिस्ट डूब गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। डूबने वाले टूरिस्ट सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे घूमने के लिए आए थे कि हादसे का शिकार हो गए।

---विज्ञापन---

Tourist Drowned Into Narmada River: गुजरात में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। नर्मदा नदी में 8 टूरिस्ट डूब गए हैं। हादसा गुजरात के वडोदरा में स्थित पोइचा टूरिस्ट प्लेस पर हुआ। डूबने वाले लोग सूरत के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो पिकनिक मनाने के लिए पोइचा के नीलकंठ धाम आए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोताखोरों और NDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक टूरिस्ट को बचा लिया गया है। वहीं 7 की तलाश जारी है।

डूबने वाले टूरिस्टों में 3 बच्चे भी शामिल

आशंका जताई जा रही है कि टूरिस्ट नहाने के लिए नदी में उतरे होंगे, लेकिन पानी के भंवर में फंसने के कारण डूब गए। राजपीपला टाउन पुलिस मौके पर है। नगर पालिका डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम लापता लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। डूबने वाले लोगों में 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। वहीं सभी लोग एक ही परिवार के हैं। यह जानकारी बचाए गए शख्स ने पुलिस और प्रशासन को दी। क्योंकि उन्हें नदी में डूबे कई घंटे बीत चुके हैं तो बचने की आशंका कम ही है।

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2024 01:53 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola