Gujarat Elections 2022: दो पूर्व सीएम समेत बीजेपी के इन तीन नेताओं ने किया चुनाव लड़ने से इन्कार, जानें वजह  

बीजेपी, अमित शाह, पीएम मोदी

बीजेपी कार्यकर्ता

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022: गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहें हैं राज्य में रानीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रहीं हैं। इसी कड़ी में बुधवार को गुजरात के दो पूर्व सीएम समेत तीन नेताओं ने इस बारे चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासामी ने कहा मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है। उन्होंने कहा मैंने यह तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए। आगे वह बोले मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं। जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं।

 

विज्ञापन

वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी समाचार एजेंसी एएनआई केा दिए बयान में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात की।

विज्ञापन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि मैंने सभी के सहयोग से 5 साल सीएम के रूप में काम किया। इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है। हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे।

मना करने की वजह 

बता दें इससे पहले बीजेपी गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि पार्टी राज्य में मौजूदा सांसदों और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। पार्टी एक परिवार-एक टिकट के फॉर्मूले की रणनीति पर काम करेगी। बता दें गुजरात में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ