Tableau of Gujarat: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में शामिल हुई गुजरात की झांकी को People’s Choice Award में पहली रैंकिंग से नवाजा गया है। यह झांसी स्वच्छ और हरित ऊर्जा की थीम पर तैयार की गई थी। 74वें गणतंत्र दिवस में कुल 17 राज्यों और 6 मंत्रालयों ने अपनी-अपनी झांकियां प्रस्तुत की थीं।
जलवायु परिवर्तन विभाग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना
मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि गुजरात ने सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पाटन के चरणका में एशिया का पहला सौर पार्क स्थापित किया था। गुजरात एक समर्पित जलवायु परिवर्तन विभाग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य भी बन गया है।
और पढ़िए – शिवराज का ऐलान- एमपी के मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हर साल मिलेंगे 5 लाख
झांकी में यह किया गया था प्रदर्शित
जानकारी के मुताबिक गुजरात की झांकी में कच्छ के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क प्रदर्शित किया गया था। बता दें मोढेरा गांव बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) के माध्यम से देश का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव है। झांकी में कच्छ की पारंपरिक पोशाक, भुंगा, सफेद रेगिस्तान, मिट्टी की कलात्मक पलस्तर, जहाज ऑफ द डेजर्ट-कैमल और रास-गरबा जैसी गुजरात की सांस्कृतिक विरासत के साथ हुई ऊर्जा क्रांति को प्रदर्शित किया गया था।
और पढ़िए – पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जेडीए, दिया ये नोटिस
26 से 28 जनवरी तक ऑनलाइन वोटिंग कराई गई
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने 2022 से “पीपुल्स च्वाइस अवार्ड” के लिए “माई गॉव प्लेटफॉर्म” के माध्यम से ‘सर्वश्रेष्ठ ट्रूप’ श्रेणी और ‘सर्वश्रेष्ठ झांकी’ श्रेणी की शुरुआत की थी। इस साल 26 से 28 जनवरी तक ऑनलाइन वोटिंग कराई गई। कुल वोटों में गुजरात की झांकी को सबसे ज्यादा वोट मिले और उसे पीपल्स चॉइस अवॉर्ड के तहत विजेता घोषित किया गया।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines