अहमदाबाद में बनेगा सबसे बड़ा फूड पार्क, भारत यात्रा के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का बड़ा फैसला

Ahmedabad Largest Food Park: भारत यात्रा के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में सबसे बड़ा मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की है।

Ahmedabad Largest Food Park

Ahmedabad Largest Food Park: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बिना रुके प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कोशिश के बीच अहमदाबाद के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा मॉल बनाने की तैयारी दिखाने के बाद अब UAE ने मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की है। अहमदाबाद के बावला के पास गुंदनपुरा गांव को इस मेगा फूड पार्क के लिए चुना जा सकता है।

विज्ञापन

2025 तक शुरू होगा काम

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में इस मेगा फूड पार्क का परिचालन 2025 की दूसरी तिमाही में शुरू हो सकता है। इस मामले को लेकर गुजरात सरकार और अबू धाबी डेवलपमेंट होल्डिंग कंपनी के बीच एक MoU साइन किया गया हैं। गुजरात के इस मेगा फूड पार्क की मदद से राज्य के किसानों की कृषि उपज को सीधे मिजिल-ईस्ट के देशों में निर्यात करने की संभव होगी। इसके अलावा इससे विदेशी निवेश भी बढ़ेगा। साथ ही आसपास के इलाकों की जमीन की कीमतें बढ़ने की भी पूरी संभावना है।

विज्ञापन

मॉल बनाने की तैयारी

अहमदाबाद में UAE का लुलु ग्रुप 3.50 लाख वर्ग फुट एरिए में देश का सबसे बड़ा मॉल बनाने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए वह अहमदाबाद में काफी बड़ा निवेश भी रहे है। इस मॉल को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इससे 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। UAE राजधानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत का दौरा किया। क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इस दौरान उन्होंने 5 महत्वपूर्ण समझौतो पर साइन किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ