हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लड़की को किडनैप कर एक करोड़ मांगे, गुजरात पुलिस 48 घंटे में UP से दबोच लाई, बताया क्यों रची साजिश?

Police Arrested The Kidnapper 48 Hours: गुजरात पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग लड़की को 48 घंटे में आरोपियों से छुडा लिया। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

भूपेंद्र ठाकुर ( गुजरात) 

Police Arrested The Kidnapper 48 Hours: अपहरण के एक मामले में गुजरात पुलिस की फुर्ती ने एक नाबालिग को कुछ ही घंटो में न सिर्फ अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुड़ा लिया बल्कि आरोपियों को भी दबोच लिया। गुजरात पुलिस ने एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए नवसारी जिले से अपहरण की गई 14 वर्षीय एक लड़की को 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश से मुक्त करा लिया और अपहरण करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्नैपचैट के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को नवसारी के गणदेवी इलाके में एक माँ बाप को फोन पर धमकी दी गई और कहा गया के उनकी लड़की का अपरहरण कर लिया गया है और उन्हें एक करोड़ रूपये देने के बाद ही वो लड़की को रिहा करेंगे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की , शुरुआत में पुलिस को पता चला कि लड़की  उत्तर प्रदेश के रहने वाले समीर पठान से काफी समय से संपर्क में थी। दोनो की स्नैपचैट के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लड़की को मिलने के बहाने उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में 3 दोस्तों की हादसे में मौत, मूर्ति विसर्जित करके लौट रहे थे 4 युवक, खंभे से टकराई बाइक

यह भी पढ़े: बिहार में Mob lynching, मर्डर करके भाग रहे शख्स को लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया

विज्ञापन

48 घंटे में पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि उन्होने जांच के दौरान आरोपी समीर पठान, अभिषेक चौधरी और प्रदीप चौधरी को लखनऊ के पास एक बस में पकड़ा और एक अन्य आरोपी मोहित चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने व्हाट्सऐप कॉल और स्नैपचैट विवरण के टेक्नीकल सर्वेलेंस के आधार पर दिल्ली, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से 48 घंटे के भीतर मुरादाबाद के पास से दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।

सूरत रेंज आई जी चन्द्रशेखर ने कहा कि मुख्य आरोपी पठान ने कथित तौर पर लड़की को अपनी बातो के झांसे में लेकर मिलने के बहाने बाहर बुलाया और अपने तीन साथियों की मदद से उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों की धमकी की वजह से लड़की के माता-पिता ने आरोपी को 12,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने बताया कि स्नैपचैट और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लड़की और अपराधियों का पता लगाया।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola