सबारमती जेल में बंद आतंकी के साथ मारपीट, 3 कैदियों के साथ हुआ था विवाद, जांच में जुटी ATS

Sabarmati Jail: ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्ध आतंकियों को सोमवार शाम को न्यायिक हिरासत में गुजरात की साबरमती जेल में लाया गया था. बताया गया है कि जेल में रात के एक संदिग्ध आतंकी डा अहमद सैयद की जेल के तीन अन्य कैदियों के साथ कुछ विवाद हो गया. इस दौरान तीनों कैदियों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

Gujarat News, Sabarmati Jail, ATS, prisoners, assault, terrorists, Gujarat Police, dispute between prisoners, गुजरात न्यूज, साबरमती जेल, एटीएस, कैदी, मारपीट, आतंकी, गुजरात पुलिस, कैदियों में विवाद

साबरमती जेल

Sabarmati Jail: ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्ध आतंकियों को सोमवार शाम को न्यायिक हिरासत में गुजरात की साबरमती जेल में लाया गया था. बताया गया है कि जेल में रात के एक संदिग्ध आतंकी डा अहमद सैयद की जेल के तीन अन्य कैदियों के साथ कुछ विवाद हो गया. इस दौरान तीनों कैदियों ने उसके साथ मारपीट कर दी. मारपीट के दौरान वह घायल हो गया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसका सिविल अस्पताल में इलाज कराया और बाद में जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन

जेल में 3 कैदियों से हुआ था विवाद

3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में गुजरात की साबरमती जेल में लाया गया था. इनमें से एक संदिग्ध आतंकी डा अहमद सैयद मारपीट के दौरान घायल हो गया. बताया गया है कि आंख में चोट लगने के कारण उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. जेल से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में घायल आतंकी का जेल के ही तीन अन्य कैदियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान मामला इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी. मारपीट के दौरान तीनों कैदियों ने उस पर हमल बोल दिया. जिसके बाद आतंकी का बयान दर्ज करने के बाद बाकी तीन कैदियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. डॉ अहमद सैयद पर हमले की वजह की भी जांच की जा रही है. हमले के बाद ATS की टीम भी जेल पहुंची थी. हमले के बाद अन्य दोनों संदिग्ध आतंकियों को नई जेल से तत्काल हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया है.

विज्ञापन

ATS टीम ने पकड़े थे 3 संदिग्ध आतंकी

जानकारी के अनुसार, ATS के डीएसपी शंकर चौधरी और केके पटेल की टीम ने बीती 7 नवंबर की सुबह अडालज टोल प्लाजा से हैदराबाद के आतंकी डॉ. अहमद सैयद को गिरफ्तार किया था. एटीएस के पास सूचना थी कि हैदराबाद का एक संदिग्ध आतंकी हथियार लेने अहमदाबाद आया था. जिसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस टीम को उसकी कार से 3 विदेशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए थे. इसके अलावा अहमद को हथियार देने आए उत्तर प्रदेश के दो संदिग्ध आतंकियों सुहैल और आजाद सुलेमान को भी गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ