गुजरात में 2 साल की बच्ची में कोविड के लक्षण, जानें प्रदेश में कहां-कहां कितने मामले

Gujarat News: महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को गुजरात में एक 2 साल की बच्ची में कोविड के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

Gujarat News, Covid-19 cases, गुजरात न्यूज, कोविड

गुजरात में 2 साल की बच्ची में कोविड के लक्षण

विज्ञापन

Gujarat News: कोरोना के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र के साथ ही गुजरात में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। मंगलवार को गुजरात में एक 2 साल की बच्ची में कोविड के लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

इन जगहों पर आए सबसे ज्यादा केस

प्रदेश के अहमदबाद कोरोना के 7 केस दर्ज किए गए। सभी सातों मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इसके अलावा वटवा और बोपल में 15 वर्षीय नाबालिग में कोविड के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा नारोल में 28 वर्षीय युवक, दानीलिमड़ा 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बहरामपुरा 30 वर्षीय पुरुष और नवरंगपुरा 54 वर्षीय पुरुष में कोरोना के लक्षण मिले हैं। वर्ष 2020 से अब तक राज्य में 12 लाख से अधिक COVID-19 केस दर्ज किए जा चुके हैं और 11,101 मौतें कोरोना संक्रमण के कारण हुई हैं।

विज्ञापन

एशिया में फिर दिखा कोरोना का असर

तीन साल बाद एक बार फिर एशिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस तेजी से फैलता नजर आ रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग और सिंगापुर में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। हांगकांग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन की संक्रामक रोग शाखा के प्रमुख अल्बर्ट औ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वायरस की सक्रियता काफी ज्यादा है। सिंगापुर में भी कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। 27 अप्रैल से 3 मई के बीच मामलों की संख्या बढ़कर 14,200 हो गई, जो पिछले सप्ताह के 11,100 मामलों की तुलना में कहीं ज्यादा है। यही नहीं, गंभीर मामलों और मौतों की संख्या भी बढ़कर 31 पहुंच गई है, जो कि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण की यह लहर भले ही छोटी हो, लेकिन लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ