अहमदाबाद में तांत्रिक के काले जाल में फंसा परिवार, 4 साल के मासूम की दर्दनाक हत्या

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में अंधविश्वास के चलते एक 4 साल के मासूम बच्चे की तांत्रिक महिला द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बकरे की बलि न देने पर हुए विवाद के बाद बच्चे का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

अहमदाबाद में तांत्रिक के काले जाल में फंसा परिवार, 4 साल के मासूम की दर्दनाक हत्या

अहमदाबाद से महज 123 किलोमीटर दूर, सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ एक महिला तांत्रिक ने कथित तौर पर एक 4 साल के बच्चे की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके पिता ने वादे के मुताबिक ‘बकरे की बलि’ नहीं दी थी.

विज्ञापन

​शिकायत के अनुसार, पुलिस क्वार्टर इलाके में रहने वाले 37 साल के फारूक, जो पेंटिंग का काम करते हैं, उनकी चार बेटियां थीं. पुत्र प्राप्ति की चाह में करीब पांच साल पहले वे अपनी पड़ोसी रेहाना मयाक नाम की महिला तांत्रिक के पास गए थे.
​रेहाना ने वादा किया था कि यदि वे पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद देवता को बकरे की बलि देंगे, तो उन्हें बेटा होगा. 1 फरवरी 2022 को फारूक के घर बेटे कार्तिक का जन्म हुआ.

विज्ञापन

​फारूक ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को रेहाना उनके घर आई और चैत्र पूर्णिमा से पहले बकरे की बलि देने की मांग की. उसने चेतावनी दी थी कि यदि बलि नहीं दी गई, तो बच्चे को नुकसान होगा. फारूक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि जब तक उन्हें सपने में देवता का आदेश नहीं मिलता, वे बलि नहीं देंगे. इस पर रेहाना ने नाराज होकर कहा था कि अब जो भी होगा उसकी जिम्मेदारी परिवार की होगी.

​2 अप्रैल को जब फारूक घर लौटे, तो उनका बेटा कार्तिक लापता था. काफी तलाश के बाद मासूम का शव पड़ोसी रेहाना के घर में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रेहाना की धमकियों के बावजूद, शुरुआत में परिवार ने पुलिस में शिकायत नहीं की और बच्चे को दफना दिया.

विज्ञापन

​रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद, फारूक ने शुक्रवार को ध्रांगध्रा सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.
​पुलिस ने रेहाना मयाक को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और ‘गुजरात मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथा और काला जादू निवारण और उन्मूलन अधिनियम, 2024’ के तहत मामला दर्ज किया गया है.

​पुलिस ने बच्चे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ​सोमवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अब पूछताछ के जरिए हत्या की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

बाइट डेनिल क्रिश्चियन पीआई धागंध्रा ( शिकायतकर्ता के मकान के अंदर पानी की टंकी में से बच्चे का शो बरामद किया गया था जिसकी परिवार ने दफन विधि कर दी थी लेकिन पुलिस के पास आने के बाद शिकायत दर्ज होने पर शव को फिर से जांच के लिए कबर में से बाहर निकाल गया )

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ