13 साल के छात्र के साथ फरार हुई टीचर, पकड़ी गई तो किया चौंकाने वाला खुलासा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टीचर नाबालिग छात्र को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने चार दिन बाद दोनों को बरामद किया है। टीचर ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पढ़ें पुलिस ने कैसे दोनों को बरामद किया।

Surat News

गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टीचर अपने छात्र को लेकर ही फरार हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि छात्र की उम्र महज 13 साल है और टीचर दस साल बड़ी है। टीचर की उम्र 23 साल बताई जा रही है। वहीं दोनों के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया और जब दोनों बरामद हुए तो टीचर ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर सब सन्न रह गए।

विज्ञापन

टीचर और छात्र का चौंकाने वाला खुलासा

मामला सूरत का है, यहां 23 साल की एक ट्यूशन टीचर अपने 13 साल के छात्र को लेकर भाग गई। चार दिन तक पुलिस उन्हें खोजती रही, आखिरकार दोनों को पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने टीचर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बच्चे की मां बनने वाली है और ये बच्चा उसके छात्र का ही है। वहीं बच्चे ने भी स्वीकार कर लिया है कि उसने टीचर के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे।

विज्ञापन

30 अप्रैल को पकड़े गए दोनों

पूना इलाके से 25 अप्रैल को दोनों फरार हुए थे। पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश कर रही थीं, 30 अप्रैल को आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और राजस्थान सीमा के पास से दोनों को एक बस में पकड़ा गया। बस जयपुर से अहमदाबाद आ रही थी।

भागने के बाद कहां-कहां गए?

पूछताछ में छात्र को लेकर फरार टीचर ने बताया कि सबसे पहले दोनों वडोदरा गए। होटल में रुके और फिर अहमदाबाद चले गए। अहमदाबाद से वह जयपुर चले गए। जयपुर से दिल्ली और फिर वृंदावन चले गए। 30 अप्रैल को दोनों जयपुर से वापस अहमदाबाद जा रहा थे, तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और सूरत लेकर गई।

विज्ञापन

वहीं जब छात्र का मेडिकल करवाया गया, रिपोर्ट से पता चला कि वह पिता बनने में सक्षम है। अब पुलिस अजन्मे बच्चे और छात्र का DNA टेस्ट कराने वाली है। पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और BNS की धारा 137(2),पॉक्सो की धारा 4, 8, 12 के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ