सूरत रेलवे स्टेशन का बदलेगा रूप, बनेगा एयरपोर्ट जैसा डिजिटल लाउंज

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के रेवले स्टेशन पर एक अल्ट्रा मॉडर्न डिजिटल लाउंज बनने जा रहा है। इस डिजिटल लाउंज में यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी। चलिए जानते हैं इस डिजिटल लाउंज में क्या कुछ खास है, जो यात्रियों का अनुभव शानदार बनाएगा।

Surat Railway Station

गुजरात सरकार की तरफ से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में नए-नए रोड प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। इसके साथ ही मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुजरात की डायमंड सिटी सूरत के रेवले स्टेशन पर भी विकास कार्य किया जा रहा है। दरअसल, सूरत रेलवे स्टेशन पर अल्ट्रा मॉडर्न डिजिटल लाउंज विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर बन रहे इस डिजिटल लाउंज में सारी सुविधाएं एयरपोर्ट जैसी होंगी।

विज्ञापन

यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं 

मालूम हो कि ये डिजिटल लाउंज सूरत समेत मुंबई सेंट्रल, बोरीवली और वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भी बनाने की योजना है। सूरत रेलवे स्टेशन पर बनने वाले इस डिजिटल लाउंज में एक समय पर एक साथ 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और वाई-फाई जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे डिजिटल लाउंज में ठहरने वाले यात्रियों को एडवांस वर्कप्लेस जैसा माहौल मिलेगा।

विज्ञापन

कहां तक पहुंचा प्रोजेक्ट का काम?

डिजिटल लाउंज के निर्माण के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर जगह पहले ही चुन ली गई है। इसके साथ ही लाउंज को लेकर प्लानिंग भी शुरू कर दी गई है। खबर है कि इस डिजिटल लाउंज के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे जल्दी ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सूरत में बनने वाला डिजिटल लाउंज बाकी स्टेशनों के मुकाबले काफी बड़ा होगा।

विज्ञापन

क्या है इस डिजिटल लाउंज का उद्देश्य?

सूरत के डिजिटल लाउंज में एक साथ 40 लोग सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। वहीं, बाकी रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लाउंज में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस डिजिटल लाउंज को बनाने का उद्देश्य उन लोगों को एक प्रोफेशनल और वर्कप्लेस जैसा माहौल देना है जो बिजनेस पर्पस के लिए यात्रा कर रहे हैं। इससे वे अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए भी आराम से अपने ऑफिस का काम कर सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ