Surat Kidnapping Case: आगे-आगे डंडा लिए पुलिस और पीछे-पीछे लंगड़ाते गैंगस्टर। सूरत की सड़कों पर बुधवार को गजब नजारा देखने को मिला। जब पुलिस ने खतरनाक अपराधियों का सरेआम जुलूस निकाला, तो लोग हक्के-बक्के रह गए। जिस गिरोह का नाम सुनकर लोग कांप जाते थे, उस गिरोह के सदस्यों को दर्द से कराहते देख लोगों के दिलों को ठंडक मिली। आइए अब आपको बताते हैं कि सूरत पुलिस ने आरोपियों की ‘सरेआम बेइज्जती’ क्यों की और पूरा मामला क्या है?
एसओजी पुलिस ने किया भंडाफोड़
दरअसल, सूरत के रांदेर इलाके में एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। उसके अपहरण में कालिया गिरोह का नाम सामने आया। जो काफी कुख्यात गिरोह है। इस अपहरण के एवज में गिरोह के सदस्यों ने 30 लाख रुपये की USDT (क्रिप्टोकरेंसी) की डिमांड की। सिटी एसओजी पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद अपराधियों का सड़क पर जुलूस निकाला गया।
कुख्यात गिरोह है कालिया
आपको बता दें कि कालिया गिरोह दिल्ली से लेकर गुजरात तक कुख्यात है। सितंबर में कालिया गिरोह के दो लुटेरे दिल्ली में गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए बताया था कि वे चोरी के स्कूटर से वारदात को अंजाम देते थे।
ये भी पढ़ें: गुजरात में मिडिल क्लास फैमली के लिए मंहगा होगा घर खरीदना; जानें कब लागू होंगी नई दरें
कांस्टेबल हो चुका है गिरफ्तार
गौरतलब है कि सूरत में नवंबर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत एक कांस्टेबल को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर अंकलेश्वर में पुलिस ने 8 साल के लड़के का अपहरण करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। उसने अपने पड़ोसी के बेटे का अपहरण किया था और कर्ज चुकाने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसे शेयर बाजार में 16 लाख रुपये का घाटा हुआ था। सूरत में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर मार्केट के पैसे के लिए अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गुजरात में ठंडी हवाओं के साथ पड़ने लगी कड़ाके की ठंड; नीचे गिरा 20 शहरों का पारा
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 hrs agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
1 day agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
2 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
6 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
8 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
9 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines