सूरत में निकला अपराधियों का जुलूस, कभी इस गिरोह के नाम से कांपते थे लोग!

Surat Kidnapping Case: गुजरात के सूरत में कालिया गैंग के सदस्यों का पुलिस ने सरेआम जुलूस निकाला। दर्द से कराहते आरोपियों को देख लोग हैरान रह गए।

Surat Kaliya Gang

सूरत कालिया गैंग।

Surat Kidnapping Case: आगे-आगे डंडा लिए पुलिस और पीछे-पीछे लंगड़ाते गैंगस्टर। सूरत की सड़कों पर बुधवार को गजब नजारा देखने को मिला। जब पुलिस ने खतरनाक अपराधियों का सरेआम जुलूस निकाला, तो लोग हक्के-बक्के रह गए। जिस गिरोह का नाम सुनकर लोग कांप जाते थे, उस गिरोह के सदस्यों को दर्द से कराहते देख लोगों के दिलों को ठंडक मिली। आइए अब आपको बताते हैं कि सूरत पुलिस ने आरोपियों की ‘सरेआम बेइज्जती’ क्यों की और पूरा मामला क्या है?

एसओजी पुलिस ने किया भंडाफोड़ 

दरअसल, सूरत के रांदेर इलाके में एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। उसके अपहरण में कालिया गिरोह का नाम सामने आया। जो काफी कुख्यात गिरोह है। इस अपहरण के एवज में गिरोह के सदस्यों ने 30 लाख रुपये की USDT (क्रिप्टोकरेंसी) की डिमांड की। सिटी एसओजी पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद अपराधियों का सड़क पर जुलूस निकाला गया।

कुख्यात गिरोह है कालिया 

आपको बता दें कि कालिया गिरोह दिल्ली से लेकर गुजरात तक कुख्यात है। सितंबर में कालिया गिरोह के दो लुटेरे दिल्ली में गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए बताया था कि वे चोरी के स्कूटर से वारदात को अंजाम देते थे।

कांस्टेबल हो चुका है गिरफ्तार 

गौरतलब है कि सूरत में नवंबर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कार्यरत एक कांस्टेबल को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर अंकलेश्वर में पुलिस ने 8 साल के लड़के का अपहरण करने और उसकी हत्या करने का आरोप है। उसने अपने पड़ोसी के बेटे का अपहरण किया था और कर्ज चुकाने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसे शेयर बाजार में 16 लाख रुपये का घाटा हुआ था। सूरत में क्रिप्टोकरेंसी और शेयर मार्केट के पैसे के लिए अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ