लड़की की जान बचाने के लिए पुलिस वाले ने लगाई दौड़! सूरत पुलिस का वीडियो देख आप भी करेंगे सलाम

सूरत में एक पुलिसकर्मी ने जहर खाई लड़की को कंधे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे लड़की की जान बच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Surat Police Viral Video

पुलिस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अक्सर ये वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे पुलिस पर सवाल उठते हैं या कहें कि ज्यादातर वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे पुलिस की नकारात्मक छवि सामने आती है। इस वक्त सूरत पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पुलिसकर्मी को सलाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी एक लड़की को उठाकर दौड़ रहा है। पुलिसकर्मी ने लड़की को कंधे पर उठाया हुआ है और वह तेजी से गाड़ी की तरफ भाग रहा है। फिर उसे गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचाया जाता है।

विज्ञापन

बताया गया है कि लड़की ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर खा लिया था। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की सांसें चल रही थीं। पुलिसकर्मी ने बिना देर किए लड़की को अपने कंधे पर उठाया और गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल की ओर रवाना किया, जहां उसका इलाज किया गया। इसके बाद लड़की की जान बच गई। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती लड़की से बातचीत कर रहा है और उसे समझा रहा है।

विज्ञापन

जमकर हो रही तारीफ

पुलिसकर्मी ने लड़की की जान बचाने के लिए जिस तरह से कोशिश की, सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो देखने के बाद जमकर तारीफ की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ऐसे पुलिसवालों को दिल से सलाम।” एक अन्य ने लिखा, “भगवान आपको हमेशा खुश रखें। आपको देखकर अन्य लोगों में भी मदद करने की भावना जागे।” एक और यूजर ने लिखा, “आजकल लोगों में सहनशक्ति नहीं रह गई है। कुछ भी कदम उठाने से पहले सोचते नहीं हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ