Gujarat: सूरत पुलिस को मिली ‘सेल्फ बैलेंस ई बाइक’, अब इससे करेगी चोरों का पीछा

सूरत पुलिस को एक सेल्फ-बैलेंसिंग ई-बाइक दी गई है। यह न केवल शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि पर्यावरण को भी बिना नुकसान पहुंचाए पुलिस के काम को आसान बनाएगी।

E Bike for Surat Police

E Bike for Surat Police

गुजरात पुलिस को मॉडर्नाइज करने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं और नई-नई टेक्नोलॉजी पुलिस विभाग को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी के तहत अब सूरत पुलिस को सेल्फ-बैलेंस ई-बाइक उपलब्ध करवाई गई है। सूरत शहर की पुलिस को नई सेल्फ-बैलेंस ई-बाइक दी गई। इस ई-बाइक का इस्तेमाल शहर के ऐसे इलाकों में होगा, जहां बड़ी गाड़ियां पेट्रोलिंग करने नहीं पहुंच पाती हैं। गुजरात में पहली बार कोई पुलिस इस तरह की ई-बाइक का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, छोटी और अंदरूनी जगहों पर पेट्रोलिंग के लिए ये बाइक काफी मददगार साबित होगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस सेल्फ-बैलेंसिंग ई-बाइक का ट्रायल लिया और इसे काफी हाईटेक बताया। इस दौरान गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पुलिस को हाईटेक बनाने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया।

विज्ञापन

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद

इसके अलावा, ई-बाइक्स पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं और ये पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि बैटरी से चलती हैं। इससे पॉल्यूशन कम होता है। यह पहल सूरत शहर को और ज्यादा हरा और पॉल्यूशन-फ्री बनाने में मदद करेगी। ये बाइक्स पुलिस अधिकारियों को लंबी दूरी तय करने में मदद करेंगी। ये बाइक्स अंडरकवर ऑपरेशंस में भी कारगर साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ