Surat News: गुजरात के सूरत जिले से साइबर फ्रॉड क्राइम का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर साइबर फ्रॉड मामलों का भी बड़ा खिलाड़ी निकला, जिसने देशभर में कई डिजिटल अरेस्ट, डिजिटल हैरेसमेंट और साइबर फ्रॉड जैसे कई कारनामों को अंजाम दिया है। हालांकि, सूरत पुलिस ने इस खिलाड़ी को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। देश भर में इन आरोपियों के खिलाफ कुल 40 डिजिटल हैरेसमेंट के मामले दर्ज हैं।
6 साल तक अंडर-19 टीम में खेला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू परमार, किशन पटेल और बास्केटबॉल प्लेयर परमवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन अपराधियों को भावनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजू ने बताया कि पैसे कमाने के लिए उसने अपना बैंक खाता किशन को किराए पर दे रखा था। किशन ने भी पैसे कमाने के लिए अपने और राजू के खाते परमवीर सिंह को किराए पर दे रखे थे। वहीं, परमवीर सिंह खुद पहले एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी था, वह लगातार 6 साल तक अंडर-19 टीम में खेल चुका है। लेकिन पैसों के लालच में उसे अपराधी बना दिया।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के 7 जिलों में बारिश के आसार, कब होगा मानसून एक्टिव? जानें IMD का अपडेट
बुजुर्ग से ठगे 16.65 लाख रुपये
पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 15 डेबिट कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 11 बैंक चेकबुक बरामद की हैं और उनसे कुल एक लाख रुपये से अधिक कैश जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि देश भर में आरोपियों के खिलाफ कुल 40 डिजिटल हैरेसमेंट के मामले दर्ज हैं। हाल ही में आरोपियों ने सूरत के एक सीनियर सिटीजन को 2 दिन तक डिजिटली हैरेसमेंट में फंसा रखा और उनसे 16,65,000 रुपये की ठगी की। इसके बाद सीनियर सिटिजन ने पुलिस में इसकी शिकायत की। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
20 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines