Crime News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक लड़की की चाकू से कई बार वार करके हत्या का मामला अभी शांत भी हुआ था कि अब गुजरात के सूरत से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने चाकू से करीब 25 बार प्रहार करके अपनी 19 साल की बेटी की हत्या कर दी। इस हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सूरत के कड़ोदरा इलाके में 18 मई की बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बेटी को चाकू से 25 बार वार कर मौत के घाट उतारा था। बताया गया है कि घरेलू विवाद के बाद हुई इस घटना में व्यक्ति की पत्नी भी घायल है।
बेटी के छत पर सोने को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी की पहचान रामानुज साहू के रूप में हुई है। आरोपी अपने परिवार के साथ सूरत की सत्य नगर सोसाइटी में किराए के मकान में रहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रामानुज और उसकी पत्नी रेखा के बीच बेटी के रात में छत पर सोने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब 11.20 बजे के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले अपने बच्चों के सामने पत्नी पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर देता है। इसके बाद बच्चे अपनी मां को बचाने का प्रयास करते हैं।
बेटी की हत्या के बाद फिर से पत्नी पर हमला
बच्चों के साथ हो रही हाथापाई में आरोपी अपनी बेटी को पकड़ लेता है और उसे बेरहमी से चाकू मारता रहता है। बताया गया है कि पिता से बचने के लिए बेटी ने दूसरे कमरे में घुसने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उस पर चाकू से हमला करता रहा। बेटी की क्रूर हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर फिर से हमला किया, जिसमें महिला की दो उंगलियां कट गई है।
दिल्ली में हुई थी चाकू से कई बार हमला करके हत्या
गुजरात पुलिस ने बताया है कि आरोपी साहू को एक कपड़ा मिल के पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गंभीर रूप से घाटल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि चाकू से कई बार हमला करके हत्या का एक मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से भी आया था। इसमें एक आरोपी ने युवती पर चाकू से कई बार हमला करके हत्या कर दी थी।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines