हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कांग्रेस ने क्यों नीलेश कुंभाणी को पार्टी से निकाला? निष्कासन की वजह आई सामने

Gujarat Lok Sabha Election: गुजरात कांग्रेस में घमासान मची हुई है, सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नीलेश कुंभाणी को पार्टी ने शुक्रवार को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। पार्टी का आरोप है कि नीलेश ने बीजेपी का साथ दिया, उन्होंने अपना नामांकन भरने में पूरी तरह लापरवाही बरती है।

विज्ञापन

Nilesh Kumbhani Suspended from Congress: गुजरात कांग्रेस से बड़ी खबर आई है, यहां पार्टी ने अपने सूरत लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे नीलेश कुंभाणी को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दें इससे पहले उनका नामांकन रद्द हो गया था और सीट पर अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे।

कांग्रेस ने बताई निष्कासन की वजह

कांग्रेस ने नीलेश कुंभाणी पर लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मिलीभगत करके का आरोप लगाया है। बता दें कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने इस मामले पर सभी तथ्य एकत्रित किए। जिसके बाद समिति की बैठक हुई, बैठक में नीलेश को मामले में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया। समिति ने कहा कि 21 अप्रैल को जब कुंभाणी का नामांकन रद्द हुआ उन्होंने लापरवाही बरती और अंदरखाते बीजेपी का साथ दिया।

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी को निर्विरोध जीताने में मदद की

कांग्रेस समिति का दावा है कि नीलेश ने बीजेपी के साथ मिलकर बीजेपी प्रत्याशी को निर्विरोध जीताने में पूरी तरह मदद की है। बता दें बीजेपी के इस सीट से निर्विरोध जीतने पर नीलेश के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं, वे पूरे घटनाक्रम के बाद से कांग्रेस के संपर्क में भी नहीं है। बताया जा रहा है कि अपना निर्णय लेने से पहले समिति ने नीलेश को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी समेत 6 नामांकन हुए रद्द

कांग्रेस ने नीलेश के निष्कासन के साथ ही बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी, काग्रेस, बसपा समेत अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय कुल 15 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था। इनमें से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी समेत 6 लोगों के नामांकन रद्द कर दिए गए। बाकी बचे सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola